सिद्दीकगंज| विकासखंड के गांव सिद्दीकगंज के बस स्टैंड पर कई प्रकार की समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी ग्राम पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इससे यात्रियों को परेशानी उठाना पड़ रही है। गर्मी के दिनों में यात्रियों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
सिद्दीकगंज बस स्टैंड से प्रत्येक दिन आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इसके बाद भी यहां पर समस्याओं के साथ सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इस संबंध में गांव के लोगों ने ग्राम पंचायत को भी अवगत कराया है। इसके बाद भी आज तक पंचायत के जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया है। इससे आए दिन यात्रियों के अलावा दुकानदारों को दिक्कतें हो रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-passengers-at-the-bus-stand-are-upset-due-to-lack-of-shade-063121-6730818.html
No comments:
Post a Comment