समाज को स्वच्छता और शिक्षा का संदेश देने वाले रजक समाज के संत गाडगे महाराज का 144 वां जन्मोत्सव रविवार को मनाया। समाज के लोगों ने गाडगे महाराज की शोभायात्रा निकाली। यात्रा में संत गाडगे महाराज की वेशभूषा में युवक ने एक हाथ में झाड़ू लेकर लोगों को स्वच्छता और शिक्षा का संदेश दिया। उन्होंने सड़क पर झाड़ू लगाकर सभी को इसके लिए प्रेरित किया। शोभायात्रा के बाद गंज के विश्वकर्मा मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया।
मुख्य समारोह में सांसद डीडी उइके, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडागरे, भैंसदेही विधायक धरमू सिंह सिरसाम, पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल पूर्व नपाध्यक्ष अलकेश आर्य, पूर्व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वागद्रे मौजूद थे। इस दौरान सांसद डीडी उइके ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता आंदोलन को समूचे देश को जाग्रत कर दिया। गाडगे महाराज ने भी 100 साल पहले लोगों को स्वच्छता की सीख दी थी। पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा संत गाडगे महाराज ने लोगों को शिक्षित करने व सफाई के प्रति जाग्रित किया। वहीं लोगों ने उस समय सफाई का महत्व समझा। आमला विधायक डॉ. योेगेश पंडागरे ने कहा गाडगे महाराज ऐसे व्यक्त्त्वि के धनी थे, जो स्वच्छता को लेकर एक गांव से दूसरे गांव घूमते थे। भैंसदेही विधायक धरमू सिंह सिरसाम और पूर्व नपाध्यक्ष अलकेश आर्य ने भी गाडगे महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रवि तायवड़े, संजू सोलंकी, जय मालवीय, राजेश पटने, सहित समाज के लोग मौजूद थे।
समाज ने भी लिया स्वच्छता का संकल्प
संत गाडगेे महाराज के स्वच्छता और शिक्षा के अभियान को रजक समाज ने आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समाज के जिलाध्यक्ष तुलसी मालवीय ने कहा संत गाड़गे महाराज के संदेश को समाज भी आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा एक हाथ में झाड़ू लेकर संत जहां कचरे का ढेर दिखा सफाई करते थे। समाज के लोग भी अपने मोहल्ले, गांव तथा घर के आसपास स्वच्छता रखे।
बैतूल। शोभा यात्रा में शामिल समाज के सदस्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-rajak-samaj-pledged-for-cleanliness-on-gadge-maharaj39s-birth-anniversary-064127-6699339.html
No comments:
Post a Comment