Thursday, February 20, 2020

अब फर्स्टएड किट से लैस रहेगी ऑटो एंबुलेंस


बैतूल। जिले में चलने वाली ऑटो एंबुलेंस अब फर्स्टएड किट से भी लैस होगी। इससे सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल प्राथमिक इलाज मिल जाएगा। यह पहल समाजसेवी धीरज हिराणी ने की है। उन्होंने जिले में चलने वाली 100 ऑटो एबुलेंस को 100 फर्स्टएड किट के खाली बाक्स उपलब्ध कराए हैं। बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति अध्यक्ष गौरी पदम ने बताया सीएमएचओ डॉ. जीसी चौरसिया द्वारा खाली बाक्स के लिए दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद ऑटो चालकों को प्रदान किए जाएंगे। पहले चरण में बस स्टैंड के ऑटो एम्बुलेंस चालकों को फर्स्टएड किट दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-now-auto-ambulance-will-be-equipped-with-firstade-kit-063559-6675895.html

No comments:

Post a Comment