आष्टा| जन शिक्षा केंद्र हरार्जखेड़ी विकासखंड में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे गए तथा विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य माला चतुर्वेदी ने की। शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं तथा जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती पर संविधान दिवस, खेल योग फिट इंडिया व मप्र, मणीपुर, नागालैंड के सांस्कृतिक परिदृश्य विषयों पर बच्चों से प्रश्न पूछे गए। जिसमें प्रथम स्थान कलश इजीएस स्कूल लसूडिया विजय सिंह, कक्षा पांचवी रेणुका ठाकुर शासकीय मिडिल स्कूल गुराडिया वाज्याप्त ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मोहनलाल सोलंकी, गंगाराम मालवीय, विनोद परिहार, नर्बत सिंह सिलोरिया, कमल सिंह ठाकुर, रोशन सिंह परमार, नारायण सिंह परमार, रामबाबू परमार, मांगीलाल राया, गजराज सिंह, बहादुर सिंह, बाबूलाल, भीम सिंह, कुमेर सिंह मालवीय, जगदीश प्रसाद, रमेश चंद्र परमार, विष्णु प्रसाद वर्मा, तेज सिंह, अर्जुन सिंह धनवाल
उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-prize-distribution-program-question-forum-competition-was-organized-at-jan-shiksha-kendra-063050-6722823.html
No comments:
Post a Comment