मप्र शासन के वाणिज्य कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के प्रवास के दौरान विंन्ध्यवासिनी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्मिलित हुए। बल्देवगढ़ जनपद की दुर्गानगर पंचायत में विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में 108 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर मंत्री राठौर ने कहा कि यह सरकार आपकी है, आप सभी को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का हम सतत् प्रयास कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि रामराजा की नगरी ओरछा में जहां पूरे बुंदेलखंड से दर्शनार्थी आते हैं, वहां उनके ठहरने के लिए दो बड़े भवन बनाए जा रहे हंै। जामुनी तथा बेतवा नदियों के पुल मंजूर हो गए हैं, जिन पर शीघ्र निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अछरूमाता मंदिर में भी विकास कार्य किए जा रहे हैं।
राठौर ने कहा कि विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में भी क्या विकास कार्य करने हैं यह हम आप सब के साथ बैठकर योजना बनाएंगे। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार ने जो यज्ञ के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण का संदेश दिया है, हम सभी उस पर अमल करते हुए देश एवं प्रदेश में भाईचारे का माहौल स्थापित कर देश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने में सहयोग करें। विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में मंत्री राठौर ने वहां उपस्थित ग्रामीणजनों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। राठौर ने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसके बाद मंत्री राठौर ने निवाड़ी जिले के प्रवास के दौरान पृथ्वीपुर विकासखंड के अछरूमाता मंदिर परिसर में किए जा रहे सौन्दर्यीकरण तथा विकास कार्याें का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-planning-ready-for-development-work-in-temple-premises-minister-062522-6681313.html
No comments:
Post a Comment