सरपंच के खिलाफ प्रकरण बनाकर कलेक्टर के पास भेजा
बुधवार को खनिज और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से सिंध नदी रेत खदान पर दबिश दी। यहां ग्राम पंचायत द्वारा संचालित रेत खदान पर स्वीकृत क्षेत्र के बजाए दूसरे स्थान से रेत निकाली जा रही थी। साथ ही रेत निकालने के लिए अवैध पुल का निर्माण भी किया गया था।
खनिज विभाग ने पुल को जेसीबी से ढहाकर संबंधित सरपंच के खिलाफ अवैध खनिज गौड़ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जिला खनिज विभाग अधिकारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि बुधवार को सूचना मिलने पर खनिज इंस्पेक्टर घनश्याम यादव और गोराघाट थाना के पुलिस फोर्स के साथ बड़ौनकलां में दबिश दी। बड़ौनकलां रेत खदान ग्राम पंचायत के लिए स्वीकृत है। लेकिन सरपंच दीपसिंह बुंदेला द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बजाय नदी के दूसरे छोर से नदी पर पुल बनाकर रेत उठा रहा था। मौके पर रेत उत्खनन करने वाले तो नहीं मिले लेकिन पुलिस ने पुल को ढहाया। साथ ही सरपंच के खिलाफ अवैध उत्खनन कराने का प्रकरण बनाकर कलेक्टर के पास भेजा जा रहा है।
बड़ौनकलां में सिंध नदी पर बने पुल को ढहाते मानइिंग और पुलिस अफसर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-sarpanch-was-making-a-temporary-bridge-over-sindh-river-illegal-mining-of-sand-the-administration-broke-it-now-action-will-be-taken-071506-6555542.html
No comments:
Post a Comment