Tuesday, February 4, 2020

जिला अस्पताल में हंगामा, दो युवकों को कोतवाली ले गई पुलिस


दमोह | जिला अस्पताल में सोमवार की रात सिक्योरिटी सुपरवाइजर संजय राय और सफाई सुपरवाइजर सलमान खां के बीच किसी बात को लेकर गाली गलौच हो गई। दोनों एक दूसरे से विवाद करने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली लेकर गई। जहां पर दोनों ने लिखित में दिया कि उन्होंने आपसी समझौता कर लिया है, लेकिन मंगलवार को सुबह 11 बजे फिर से जिला अस्पताल परिसर में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच सूचना मिली तो कोतवाली टीआई एचआर पांडे फिर से मौके पर पहुंचे और उन्होंने हस्तक्षेप किया। दोनों ने पुलिस के सामने समझौता करने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-uproar-in-the-district-hospital-police-took-two-youths-to-the-police-station-080528-6548271.html

No comments:

Post a Comment