नगर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अहिरवार समाज विकास संगठन संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जयंती उत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें 9 फरवरी रविवार को कार्यक्रम स्थल रविदास मंदिर से शोभायात्रा चल समारोह दोपहर 2 बजे से निकाला जाएगा जो प्रमुख मार्गों होते हुए शाम चार बजे मंदिर पर वापस पहुंचेगा और शाम चार बजे धर्म सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे और प्रसाद वितरण एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ समापन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि जेएन कंसोटिया आईएएस प्रांतीय अध्यक्ष अध्यक्ष, पूर्व जागेश्वर बैरागी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि निर्मला पाटिल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष भोपाल के साथ अन्य विशेष लोगों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया जा रहा है। अहिरवार समाज विकास संगठन बाड़ी द्वारा कार्यक्रम को सफल बना कर समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने की अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-on-9-february-ravidas-jayanti-will-begin-its-procession-063630-6572984.html
No comments:
Post a Comment