_photocaption_बरेली | पिछले पांच दिनों से बुंदेलखंडी मोहल्ला मेें नवनिर्मित मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा आयोजित की गई। इस दाैरान श्रद्धालुओं ने बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ भगवान की पूजन अर्चना की जिसके बाद भंडारे आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ब्राह्मणों के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। नगर में इस भव्य आयोजन के लिए विगत 5 दिन से धार्मिक अनुष्ठान ब्राह्मणों के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे थे। इस दाैरान जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, शोभायात्रा में भ्रमण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। शुक्रवार को अंतिम दिवस नंदीश्वर महादेव मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य भंडारा एवं यज्ञ की पूर्णाहुति की हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। *photocaption*
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-lord-shankar39s-life-reputation-in-5-day-festival-063631-6579302.html
No comments:
Post a Comment