भोपाल| इस बार बाेर्ड पैटर्न पर हाेने वाली सरकारी स्कूलाें की 5वीं- 8वीं की सालाना परीक्षा के पहले प्री-वार्षिक परीक्षा भी ली जाएगी। साेमवार से इसके पेपर भी शुरू हाे जाएंगे, जो 8 फरवरी तक चलेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला परियाेजना समन्वयकाें काे इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र की संचालक अाईरीन सिंथिया जेपी ने इसमें कहा है कि शिक्षा के अधिकार कानून में संशाेधन के मद्देनजर यह कवायद की जा रही है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि यह परीक्षा स्कूल लेवल पर ही अायाेजित की जाए। इसमें सभी विषयाें के पेपर हाेंगे। लिखित परीक्षा के लिए मुख्य विषयाें के प्रश्न पत्र राज्य शिक्षा केंद्र से तैयार कराए जाएंगे। कक्षाअाें में ब्लैकबाेर्ड पर प्रश्न लिखे जाएंगे। उत्तर लिखने के लिए बच्चाें काे कॉपियां दी जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-now-pre-annual-examination-of-5th-and-8th-also-paper-from-today-064543-6533530.html
No comments:
Post a Comment