Monday, February 24, 2020

45 दिन के अंदर चुनाव नहीं होने पर सरपंचों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया जाए


सरदारपुर.बैठक के बाद सरपंच संघ ने जनपद सीईअाे से की मुलाकात।

सरदारपुर| सोमवार को जनपद पंचायत के सभागृह में सरपंच संघ अध्यक्ष मायाराम मेड़ा के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों के सरपंचों की बैठक हुई। जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप वसुनिया समेत पंचायतों के सरपंच मौजूद थे।

बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया कि विगत 1 वर्षों से मनरेगा एवं पंच परमेश्वर योजना अंतर्गत लंबित भुगतान शीघ्र करते हुए सरपंच भत्ते की राशि सरपंचों को दी जाए। सरपंच संघ के मुताबिक आदर्श आचार संहिता लागू होने पर ही प्रशासक की नियुक्ति की जाती है एवं आचार संहिता लागू होने के 45 दिनों के भीतर ही पंचायत निर्वाचन संपन्न कराया जाए। सरपंच पद का कार्यकाल पूर्ण होने के 45 दिन के भीतर चुनाव संपन्न नहीं होने की दशा में सरपंचों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर सरपंच संघ ने अांदाेलन की रूपरेखा बनाई। जनपद सीईओ पंकज दरोठिया से मुलाकात कर वेतन भुगतान शीघ्र करने की मांग की।

गौरतलब है कि विगत दिनों मनरेगा योजना अंतर्गत शासन स्तर से सामग्री भुगतान की कार्रवाई की थी। किंतु सरदारपुर जनपद में सामग्री भुगतान की कार्रवाई नहीं होने से जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत जनपद सदस्यों ने जनपद सीईओ की कार्यशैली पर रोष जताते हुए सामूहिक त्याग पत्र एसडीएम को दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news if elections are not held within 45 days the tenure of sarpanches should be extended by 6 months


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-if-elections-are-not-held-within-45-days-the-tenure-of-sarpanches-should-be-extended-by-6-months-071515-6705936.html

No comments:

Post a Comment