पंचायत में लाखों रुपए का गबन करने के मामले में ग्राम पंचायत बटावदा के सरपंच को जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने सचिव और रोजगार सहायक के साथ मिलकर घपला किया था। इन तीनों के खिलाफ मृगवास पुलिस ने मामला दर्ज किया था। तभी से यह तीनों फरार थे, पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
जनपद पंचायत चांचौड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत बटावदा के पूर्व सरपंच मंगल सिंह धाकड़, रोजगार सहायक सत्यवान अहिरवार और तत्कालीन सचिव घनश्याम सेन के खिलाफ पुलिस ने शासकीय दस्तावेजों मे जालसाजी, निर्माण कार्यों न कराकर वित्तीय के आरोप ग्रामीणों ने लगाए थे। इस मामले की शिकायत जिला पंचायत सीईओ अरुण कुमार श्रीवास्तव से की गई थी।
टीम ने जांच की ताे सभी अाराेप सही पाए गए : सीईअाे ने टीम बनाकर पंचायत में हुए कामकाज की जांच कराई। सभी आरोप सही पाए गए, इसी पर संज्ञान लेते हुए तीनों के खिलाफ पंचायत इंस्पेक्टर बृजमोहन मीना ने मृगवास में 15 दिसंबर 2019 को एफआईआर दर्ज कराई। मृगवास थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि उक्त तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी की धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी भाग निकले थे। इनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी सरपंच मंगलसिंह धाकड को ग्राम बटावदा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
पंचायताें में गड़बड़ी पर की जा रही है कार्रवाई
जिला पंचायत सीईओ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायतों में कामकाज में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-embezzlement-of-30-lakhs-jail-sent-to-sarpanch-secretary-assistant-absconding-072536-6714961.html
No comments:
Post a Comment