जनपद पंचायत बाग की ग्राम पंचायत करकदा के खेरवा व मालपुरा फलिये के ग्रामीण मूलभूत सुविधाअाें से वंचित हैं। फलिये में 30 मकान हाेकर 300 लाेग रहते हैं लेकिन यहां पानी के लिए एकमात्र हैंडपंप है। जिससे रहवासियाें काे समस्या अा रही। गांव पहुंच मार्ग भी ऊबड़-खाबड़ हाेकर बिजली भी नहीं मिलती। समस्या लेकर ग्रामीण बाग पहुंचे। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरुसिंह अनारे को समस्या बताई। ग्रामीण गंगाराम पिता केरुसिंह डावर, इंदरसिंह पिता देवसिंह, नहारसिंह पिता देवसिंह, मगन पिता रतनसिंह व रायसिंह पिता जामसिंह ने बताया मालपुरा फलिये पहुंच मार्ग तीन किमी हाेकर पूरी सड़क कच्ची हाेने से ऊबड़ खाबड़ है। जिससे आवाजाही में परेशानी अाती है। बारिश के समय में बड़ा वाहन यहां तक नहीं पहुंच सकता है। रात को बीमार एवं गर्भवतियों काे लाने ले जाने में दिक्कत अाती है। स्वास्थ्य केंद्र का वाहन भी यहां तक नहीं आ पाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि खेती सिंचाई के लिए बिजली भी नहीं है। हम खेती में फसल भी चाहे जैसी नहीं ले पाते है। मोहल्ले में एकमात्र हैंडपंप है। जिससे इतने घर वाले पानी भरते हैं ओर गर्मी मेें तो बड़ी परेशानी रहती है। ग्रामीणों ने बताया हमें शासन से मिलने वाले कपिलधारा कूप का भी लाभ नहीं मिला। नहीं कोई राशन कार्ड बने है। एक राशन कार्ड पर पूरे परिवार के नाम होने से शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन हमें राशन नहीं देते हैं। इसको लेकर कई बार हमने पंचायत से लेकर जिम्मेदाराें को अवगत कराया परंतु समस्या हल नहीं हुई। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनारे से ग्रामीणों ने मूलभूत समस्या से अवगत कराते हुए फलिये में तालाब या डेम बनाने व एक बाेरिंग खनन की मांग की। जिस पर अनारे ने ग्रामीणों को शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
बाग. ग्रामीण समस्या लेकर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि से मिलने पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-malpura-falia-is-dependent-on-a-hand-pump-3-km-reach-route-is-also-bumpy-071040-6594337.html
No comments:
Post a Comment