Sunday, February 23, 2020

गोवा में ट्रेनिंग के दौरान नौसेना का मिग-29 विमान क्रैश, कोई हताहत नहीं हुआ


गोवा में नौसेना के एक मिग-29 विमान के क्रैश होने की खबर है। बताया जा रहा है कि विमान रविवार को रूटीन ट्रेनिंग के लिए उड़ान पर निकला था। विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण वह क्रैश हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रित की। पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। अधिकारियों का कहना है कि विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले पिछले नवंबर में भी गोवा में ही नौसेना का विमान हादसे का शिकार हुआ था। तब भी पायलट सुरक्षित बचा लिए गए थे। भारत ने रूस से 45 मिग-29 फाइटर प्लेन खरीदे थे। 2004 में 16 जबकि 2010 में आईएनएस विक्रमादित्य के साथ 29 फाइटर प्लेन मिले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-navy39s-mig-29-aircraft-crash-during-training-in-goa-no-casualties-064030-6698633.html

No comments:

Post a Comment