सारनी| नगर पालिका परिषद में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया। इसमें सुनवाई के लिए 68 प्रकरण रखे, लेकिन 16 का ही निराकरण हो सका। संबंधित पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण कई प्रकरणों में सुनवाई नहीं हो सकी। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे की गई। इस दौरान सहायक राजस्व निरीक्षक हितेश शाक्य, जसवंत विश्वकर्मा और अनुराग सहगल ने सुनवाई की। शाम 4 बजे तक चली लोक अदालत में कुल 68 में से 16 प्रकरणों पर सुनवाई कर 37 हजार 525 रुपए की वसूली की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-16-cases-disposed-in-lok-adalat-recovered-37-thousand-rupees-064012-6579556.html
No comments:
Post a Comment