Sunday, February 23, 2020

ब्लॉक के 10 गांवों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम नलजल योजनाओं के लिए मिली स्वीकृति

भा. संवाददाता | शाहपुर. ब्लॉक के 10 ग्रामों में पेयजल के लिए नलजल योजनाओं की स्वीकृति मिली है। ब्लॉक के केसिया, कुंडी, ढोढरामऊ, बानाबेहड़ा में मुख्यमंत्री ग्राम नलजल योजना से पानी मिलेगा, तो पलासपानी, पाठई, बरेठा, कोटमी, कामठी और दौड़ी में रुरवन मिशन के तहत नलजल योजना की स्वीकृति हुई है। मुख्यमंत्री नलजल योजना में टेंडर की प्रक्रिया जारी है।

गांवाें में जल संरक्षण की अलख जगा रहे हैं रासेयो छात्र, भूमि में जल पहुंचाने हैंडपंपाें के पास बनाए 8 साेख्ता गड्ढे

शाहपुर| सरकारी काॅलेज की एनएसएस इकाई के माध्यम से स्वास्थ्य, जल संरक्षण और व्यक्तिगत स्वच्छता थीम पर कांटावाड़ी और गेड़ीढाना में सात दिनी विशेष शिविर लगाया है। शिविर में दाेनाेें इकाइयों के 100 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं।

शिविर प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी संजय बाणकरअाैर प्रोफेसर ज्योति वर्मा ने बताया शिविर का शुभारंभ काटावाड़ी स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर की साफ-सफाई के साथ हुआ। शिविरार्थियों ने शनिवार, रविवार काे काटावाड़ी, गेड़ीढाना, कालापानी, पाठई क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाल कर सर्वे किया गया और ग्रामीणों को स्वच्छता, शुद्ध जल, स्वास्थ और शिक्षा पर जागरूक किया। इन गांवों में जल संरक्षण के लिए हैंडपंपाें के समीप 8 सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया। कालापानी क्षेत्र में स्थित नदी व पुल के समीप पानी पर चेक डैम की तरह पहुंच मार्ग श्रमदान के माध्यम से बनाया गया। इससे ग्रामीण आसानी से नदी पर कर पाए। शिविर में बौद्धिक चर्चा के अंतर्गत छात्र- छात्राओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा व अंधविश्वास, जल संरक्षण, डिजिटल बैंकिंग, सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की पृष्ठभूमि विविध शिविर पुरस्कार और उच्चस्तरीय आयोजनों के बारे में जानकारियां दीं।

ये भी हुए कार्यक्रम

शिविर में बौद्धिक चर्चा सत्र लगाया। इसमें एनएसएस के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कार्यक्रम अधिकारी व नेहरू हायर सेकंडरी स्कूल खेड़ी के पूर्व प्राचार्य बाबूराव पवार ने शिविरार्थियों को बैतूल जिले में एनएसएस का इतिहास विषय पर जानकारी दी। इंदिरा गांधी एनएसएस पुरस्कार प्राप्त इबरार कुरैशी ने एनएसएस की प्रशासनिक संरचना व स्वरूप, एनएसएस की पृष्ठभूमि विषय पर सारगर्भित जानकारियां दीं। स्वयंसेवक प्राध्यापक संतोष पवार ने शिविर के आयोजन की महत्वपूर्ण व्यवस्था विषय पर सभी शिविरार्थियाें जानकारी प्रदान कर चर्चा की। इस माैके पर प्राचार्य एमडी वाघमारे ने सभी शिविरार्थिंयाें को शिविर के माध्यम से ग्रहण की जा रही उत्कृष्ट बातों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। प्रोफेसर ज्योति वर्मा, खेल अधिकारी ओम झा, प्रोफेसर पूनम अखाड़े, दल नायक संदीप धुर्वे, कंचन अखंडे इस माैके पर माैजूद थे।

शाहपुर। शाहपुर। सरकारी काॅलेज की एनएसएस इकाई का गांव में लगा शिविर। गतिविधि करते हुए छात्र।

ओवर हैड टैंक बनेंगे, टेंडर प्रक्रिया चल रही


आरबी सक्सेना, उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग

लाेगाें की सहूलियत के लिए जल्द कराएंगे काम


ब्रह्मा भलावी, विधायक घोड़ाडोंगरी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news approval for chief minister gram naljal schemes for 10 villages of the block


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-approval-for-chief-minister-gram-naljal-schemes-for-10-villages-of-the-block-064120-6699334.html

No comments:

Post a Comment