भाेपाल| राजधानी में शुरू किए गए संजीवनी क्लीनिक लाेगाें काे खूब पसंद अा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक-एक संजीवनी क्लीनिक पर हरराेज 100 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। लाेगाें के इस रिस्पांस काे देखकर स्वास्थ्य विभाग अमला भी खासा उत्साहित है। यही वजह है कि स्वास्थ्य अमले ने अागामी दाे हफ्ते में शहर में 10 नए संजीवनी क्लीनिक खाेलने की तैयारी कर ली है। सीएमएचअाे डाॅ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि राेशनपुरा समेत लेबर काॅलाेनी, अारिफ नगर के अलावा कुछ अाैर स्थानाें पर संजीवनी क्लीनिक खाेले जाने हैं। इसके लिए इन स्थानाें पर जगहाें का चुनाव कर लिया गया है। मेडिकल अाॅफिसर समेत पैरामेडिकल स्टाफ समेत दूसरे कर्मचारियाें की भर्ती प्रक्रिया भी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-new-sanjivani-clinics-will-be-started-in-10-wards-in-the-next-week-064511-6533556.html
No comments:
Post a Comment