Thursday, January 9, 2020

सीएए के समर्थन में रैली निकाल कर कहा-विपक्ष जनता को कर रहा भ्रमित

जन जागरण मंच के द्वारा सीएए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में नगर के युवाओं ने एवं हर वर्ग समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वही जन जागरण मंच के आरोन नगर प्रभारी शिवम रघुवंशी द्वारा बताया गया कि नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए लाया गया है, किसी भी वर्ग विशेष एवं व्यक्ति की नागरिकता को छीनने के लिए नहीं लाया गया है। विपक्ष के लोग इस नागरिकता कानून के संबंध में जनता को भ्रमित कर रहे हैं। विभिन्न वक्ताओं द्वारा इस संबंध में जनता को उचित समझाइश दी गई है की ये कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बनाया गया है। इस रैली में नगर के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और सीएए के समर्थन की तख्तियां लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए यह रैली नेहरू पार्क, बस स्टैंड से प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य बाजार से होते हुए इंदिरा पार्क पहुंची। जहां पर वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए। इस रैली में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री केके पठान अपने हाथों में सीएए नागरिकता कानून के समर्थन में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।

जन जागरण मंच के सदस्य सीएए के समर्थन में रैली निकालते लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aron News - mp news taking out a rally in support of caa and said opposition confusing people


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-taking-out-a-rally-in-support-of-caa-and-said-opposition-confusing-people-063008-6358602.html

No comments:

Post a Comment