इंदौर .भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य भाजपा नेताओं पर दर्ज हुए केस में पुलिस कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है। पुलिस सूत्रों की मानें तो भोपाल से अफसरों को कार्रवाई के लिए फ्री हैंड मिल चुका है, पर अफसर शहर में क्रिकेट मैच और कई धार्मिक आयोजनों के चलते जल्दबाजी नहीं कर रहे। जांच पूरी होते ही किसी भी दिन एक्शन लिया जा सकता है।
हालांकि पहले नोटिस जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि संभागायुक्त के बंगले पर बिना सूचना प्रदर्शन करने के मामले में विजवयर्गीय के साथ सांसद लालवानी, विधायक मेंदोला, हार्डिया, नगर अध्यक्ष गोपी नेमा सहित 350 भाजपा कार्यकर्ताओं पर धारा 188 के तहत केस दर्ज हुआ था।
कैलाश बोले-सीएम बताएं आपका भांजा देशभक्त या माफिया
सीएए के समर्थन में यहां जनसभा करने आए कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को सीएम कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया। उन्होंनेे कहा कि कमलनाथ बताएं कि रक्षा सौदे में कमीशनखोरी और फंड मैनेजमेंट करने वाला आपका भांजा रतुलपुरी देशभक्त है या माफिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/police-can-arrest-vijayvargiya-lalwani-hardia-mendola-and-nema-at-any-time-126450685.html
No comments:
Post a Comment