Saturday, January 11, 2020

रेलवे स्टेशन पर अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, एटीवीएम से मिलने लगे टिकट

रेलवे स्टेशन पर अब फिर से लोगों को टिकट खरीदने के लिए लंबी- लंबी कतारें नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लगवाई गई एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकिट वैंडिंग मशीन) मशीनें चालू हो गई है। इससे यात्रियों को राहत मिली है। दरअसल रेलवे ने बीते मई माह में रेलवे रुठियाई मक्सी रेल खंड पर रुठियाई से लेकर शाजापुर स्टेशन तक चार मशीनें रुठियाई, ब्यावरा, पचोर और शाजापुर रेलवे स्टेशनों पर रखवाई थी। इन मशीनों को बीते मई माह के आखिर में चालू कराकर इनसे टिकट वितरित आरंभ कर दिया था। लेकिन मशीनें पांच दिन तो ठीक चली उसके बाद इनसे टिकट प्रिंट निकलना बंद हो गए। ऐसे में मशीनों को बंद कर दिया गया था। लेकिन बीतों दिनों आए कंपनी के इंजीनियरों की टीम ने ब्यावरा, पचोर व रुठियाई स्टेशन पर लगी मशीनों की खराबी ठीक कर दी है जिससे अब फिर से इनसे टिकट प्रिंट निकलने लगे हैं। जबकि मशीन बंद होने से पिछले कुछ माह से स्टेशन पर टिकट खरीदने के लिए यात्रियों की लंबी- लंबी कतारें लग रही थी।

स्टेशन अधीक्षक ने चेक कराकर चालू कराई मशीन: ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह स्टेशन अधीक्षक पीएस मीणा ने मशीनों के संचालन के लिए तैनात किए गए दो रिटायर्ड रेलकर्मी गजेंद्रसिंह सोनगरा, देवचंद नागर को मशीन के संचालित कर बताई, ताकि यात्रियों को टिकट लेने के लिए कतार में न लगना पड़े। टिकट खरीद रहे यात्री बबलूसिंह, कल्लूसिंह, छोटेलाल, रामबाबू आदि ने बताया कि मशीन से टिकट मिलने से अब ज्यादा भीड़ नहीं रहेगी जिससे उन्हें तुरंत टिकट मिलने से ट्रेन छूटने जैसी स्थिति नहीं बनेगी।

रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम मशीन से फिर से टिकट वितरण शुरू हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news line will no longer have to be installed at railway station tickets started getting from atvm


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-line-will-no-longer-have-to-be-installed-at-railway-station-tickets-started-getting-from-atvm-065545-6374684.html

No comments:

Post a Comment