Saturday, January 11, 2020

वाटर रिसाइकिल मॉडल के लिए काजल वर्मा का चयन

ब्यावरा| राजगढ़ में आयोजित हुए दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में क्षेत्र के बिसोनिया की छात्रा काजल वर्मा के वाटर रीसाइकिल मॉडल का राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिसोनिया में कक्षा 7 की छात्रा काजल ने ये मॉडल शिक्षक अनिल शिवहरे के मार्गदर्शन में तैयार किया था। छात्रा की इस उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य राजेंद्रसिंह राठौर, जनशिक्षक राजेश शर्मा, गोपाल यादव, पुखराजसिंह राठौर, सीएल यादव सहित संकुल स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-selection-of-kajal-verma-for-water-recycling-model-065556-6374693.html

No comments:

Post a Comment