Wednesday, January 29, 2020

युवक की कुएं में गिरने से मौत


मंगलवार की देर रात थाना अंतर्गत ग्राम गुन्जोरा में एक युवक की कुएं में गिरने की सूचना गढ़ाकोटा थाना को मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। युवक को पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा में भेजा गया। जहां बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।

मृतक नारायण पिता बंशी अहिरवार के बड़े भाई तुलसी राम ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा छोटा भाई नारायण रात में गांव के ही राजू और विष्णु के साथ खेत पर गए हुए थे। उस समय में घर पर सो रहा था। मुझे जानकारी मिली तो में घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को फोन लगाया।

रात में पुलिस आई तब नारायण को कुएं से बाहर निकाला गया। इस मामले में थाना प्रभारी राजेश बंजारा ने बताया कि रात में गुन्जोरा ग्राम में युवक के कुएं में गिरने की सूचना आई थी। मृतक काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-youth-dies-after-falling-in-a-well-072031-6503211.html

No comments:

Post a Comment