बदनावर तहसील के गांव पांदा का मामला
बदनावर के पांदा के बिजली उपभाेक्ता के साथ लाइनमैन द्वारा धाेखाधड़ी करने का मामला सामने अाया है। मामले की लिखित शिकायत उपभाेक्ता ने कलेक्टर श्रीकांत बनाेठ से की है। जिसमें बिजली विभाग के लाइनमैन पर बिजली बिल के नाम पर माेटी रकम लेने की बात कही है।
अावेदक श्रवण पिता सुखराम ने बताया उनका घरेलू बिजली कनेक्शन पांदा स्थित घर पर लगा है। इस का जाे बिजली बिल अाता था वाे श्रवण लाइनमैन सज्जनसिंह काे देता था। लाइनमैन सज्जनसिंह राशि बिजली बिल की राशि लेता अाैर इसके एवज में राशि भी नहीं देते। इस महीने श्रवण का बिजली बिल 49 हजार 187 रुपए अाया। तब श्रवण काे पता चला कि उसने बिजली बिल के नाम पर जाे राशि उससे ली वह उसने जमा नहीं की। अब श्रवणसिंह यह राशि जमा करने में असमर्थ है।
मैं मजदूरी करता हूं, इतनी राशि जमा नहीं कर सकता
श्रवणसिंह ने कहा माैके पर बिजली लाइन भी नहीं डाली है। लाइन द्वारा बिजली बिल के नाम पर जितनी राशि ली है। उतनी बिजली खपत भी नहीं हाेती। श्रवणसिंह ने बताया वह मजदूरी करके परिवार चलाता है। एेसे में बिल की इतनी माेटी रकम जमा करना संभव नहीं है। अावेदक ने गवाह के रूप में ग्रामीण राजेंद्र राठाैर, लखन, जादुसिंह, साेहन से हस्ताक्षर कराए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-the-lineman-paid-rs-complained-to-the-collector-not-submitted-072012-6502544.html
No comments:
Post a Comment