दिनारा| कस्बे में प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह का आयोजन सतीश फौजी के आयोजन में एवं शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें वर्ष 2019 की प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा। जिन्होंने परिवार सहित गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सतीश फौजी ने बताया कि शासकीय सेवा में चयनित सभी प्रतिमाओं सहित क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल के टॉप थ्री छात्र-छात्राओं सहित अंचल के सीबीएससी में टॉपर 3 छात्र-छात्राओं का परिवार सहित सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही आयोजन कमेटी द्वारा क्षेत्र के उत्कृष्ट समाज सेवियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जसमंत जाटव, कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद कुमार वाजपेयी एवं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एनपी सिंह बॉबी राजा, जनपद उपाध्यक्ष बेबी एनएस यादव, जनपद सदस्य आरती जयजय वकील, डीएसपी प्रगति यादव, चौरासी क्षेत्र गहोई समाज अध्यक्ष शिवशंकर, सीईओ मनीषा चतुर्वेदी शामिल होंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-pratibha-family-honor-ceremony-in-dinara-tomorrow-071050-6472678.html
No comments:
Post a Comment