Saturday, January 18, 2020

खुदकुशी के मामले में पति-देवर गिरफ्तार

भोपाल| ससुराल की प्रताड़ना से दुखी महिला ने दो माह पहले जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की थी। पुलिस ने पति, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर शनिवार को पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक बैरागढ़ चीचली निवासी लता साहू (33) की 2009 में मालीखेड़ी निवासी झुन्नूलाल साहू से शादी हुई थी। लता ने 27 नवंबर को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी। लता के मां, भाई और भाभी के बयानों में खुलासा हुआ कि शादी के बाद से पति झुन्नूलाल, सास ओमवती बाई, देवर भगवान सिंह और देवरानी नेहा साहू दहेज के लिए लता को प्रताड़ित करते थे।





Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-husband-brother-in-law-arrested-in-case-of-suicide-065050-6428138.html

No comments:

Post a Comment