Friday, January 17, 2020

आरक्षित वन क्षेत्र में पंचायत करा रही थी पट्‌टों का सत्यापन, रुकवाया काम

आरक्षित वन क्षेत्र में पंचायत करा रही थी पट्‌टों का सत्यापन, रुकवाया काम

नेपानगर |
नावरा वन परिक्षेत्र के तहत अाने वाली बीट सांईखेड़ा-पलासुर में पलासुर पंचायत द्वारा वन विभाग की जमीन पर शनिवार को पट्‌टों का सत्यापन कराया जा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग से की। इसके बाद विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। कक्ष क्रमांक 266 और 267 आरक्षित वन क्षेत्र है। यहां वन विभाग की बिना कोई लिखित अनुमति के पट्टों के सत्यापन का काम कराया जा रहा था। नाकेदार ने मना किया तब पंचायत के लोग और ग्रामीण वापस चले गए। वन विभाग का कहना है यह आरक्षित वन क्षेत्र है। यहां वन्य प्राणी भी हैं। इनमें एक तेंदुअा भी है।मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी गुलाबसिंह बामने ने कहा कक्ष क्रमांक 266 और 267 आरक्षित और घना वन क्षेत्र है। यहां बिना वन विभाग की अनुमति के पंचायत के लोग पट्टों के सत्यापन के लिए पहुंच गए। इसकी जानकारी लगने पर उन्हें वहां से हटाया गया। स्थिति से एसडीओ को भी अवगत करा दिया है। पंचायत की सांठ-गांठ से यहां कुछ लोग यहां काबिज होना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। यह आरक्षित वन क्षेत्र है।

रक्तदान शिविर लगेगा

बुरहानपुर |
23 जनवरी को शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी। संभाग प्रमुख आशीष शर्मा ने बताया कि राज्य प्रमुख ठाडेश्वर महावर के आदेशानुसार प्रांतीय स्तर पर सभी जिलों में जयंती पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। 26 जनवरी को शिवसेना तिरंगा यात्रा की योजना है। इसको लेकर संभाग से जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-verification-of-pattas-was-being-conducted-in-reserved-forest-area-halted-work-070039-6421405.html

No comments:

Post a Comment