Monday, January 20, 2020

छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की परंपरा बनानी चाहिए : प्राचार्य

बहादुरपुर| जब तक हम पढ़ेंगे नहीं तब तक किसी के बारे में कुछ जानेंगे नहीं, इसलिए सबसे पहले छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की परंपरा बनानी चाहिए। यह बात विद्या कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य शमीम शाह ने ज्योति ज्ञान मंदिर स्कूल में सुपर बहादुरपुर क्लब की ओर से स्वामी विवेकानंद पर आयोजित व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए कही।

स्वामी जी के 157वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ज्योति ज्ञान मंदिर व विद्याकांवेंट स्कूल के दस छात्र-छात्राओं ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। छात्रा मुस्कान दांगी, साक्षी त्रिवेदी, श्रेया त्रिवेदी, हर्षिता पाल, सोनम पाठक, सानिया खान, सौम्या जैन, श्रद्धा राजपूत, सोनम शर्मा एवं छात्र मोहित परिहार ने स्वामी जी पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने उनके जीवन चरित्र, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सारगर्भित जानकारी दी। संस्था संचालक हरिओम शर्मा ने बताया कि ऐसी गोष्ठी आयोजित होती रहें तो छात्र-छात्राओं की साहित्य, तर्क-वितर्क एवं वाद-विवाद संबंधी अभिरुचियों का विकास होता है। वरिष्ठ नागरिक डाॅ़. महेश श्रीवास्तव ने स्वामी जी के जीवन की कई अहम घटनाओं से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी को अपना आदर्श मानकर हमें युवा होने के नाते समाज में अपनी जिम्मेदारियां स्वीकारनी चाहिए। इस दौरान क्लब की ओर से मुकुल पचौरी, पुरु शर्मा, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

स्वामी विवेकानंद पर हुई व्याख्यानमाला में अपना व्याख्यान देती छात्रा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahadurpur News - mp news students should make a tradition of reading principal


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-students-should-make-a-tradition-of-reading-principal-063118-6443209.html

No comments:

Post a Comment