Sunday, January 12, 2020

महर्षि ज्ञान युग दिवस के रूप में मना महर्षि महेश याेगी का जन्मोत्सव

12 जनवरी 2020 को महर्षि वेद विज्ञान विद्या पीठ परिसर में भावातीत ध्यान के प्रणेता वैदिक संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने वाले पूज्य पाद महर्षि महेश योगी का 102वां जन्म दिवस महर्षि ज्ञान युग दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरू परंपरा पूजन से हुई। इसके बाद कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्या पीठ में अध्ययनरत छात्रों द्वारा चारों वेदों के द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया। महर्षि महेश योगी का जन्म 12 जनवरी 1918 को छत्तीसगढ़ के राजिम शहर के पास पांडुका ग्राम में हुआ था। उनका मूल नाम महेश प्रसाद श्रीवास्तव था। इलाहाबाद से ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त करने के बाद गुरूदेव स्वामी ब्रम्हानंद सरस्वती से दीक्षा ग्रहण करने के बाद संपूर्ण विश्व में भावातीत ध्यान के द्वारा लोगों को शांति प्रदान किया। महर्षि ने गुरूदेव की कृपा से अनेक स्कूल, संस्कृत स्कूल, यूनिवर्सिटी की स्थापना की और संपूर्ण विश्व में भारतीय वैदिक संस्कृति का परचम लहराया। कार्यक्रम में संस्था प्रभारी अरविंद निगम ने महर्षि संस्थान द्वारा चल रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। सह प्रभारी अनुरूद्ध सिंह ने भावातीत ध्यान से मानव का मन धीरे-धीरे शांत होकर भगवत चेतना की तरह अग्रसर होता है। इस संबंध में बताया। कार्यक्रम में आचार्य मनमोहन उपाध्याय विनोद मिश्रा, टीकाराम शर्मा, जय नारायण शुक्ला, रामसजीवन तिवारी, ध्यान शिक्षक प्रमोद द्विवेदी, लखनलाल पाठक, रामकिशोर तिवारी, जवाहर मिश्रा, रामसजीवन उरमलिया के अलावा छात्र अाैर अनेक अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्याचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के समापन में प्रसाद वितरण किया गया।

धर्म गौरिहार के संकट मोचन श्रीहनुमान मंदिर परिसर में चल रहा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news maharishi mahesh yaegi39s birthday celebration celebrated as maharishi jnana yuga day
Chhatarpur News - mp news maharishi mahesh yaegi39s birthday celebration celebrated as maharishi jnana yuga day


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-maharishi-mahesh-yaegi39s-birthday-celebration-celebrated-as-maharishi-jnana-yuga-day-070033-6380297.html

No comments:

Post a Comment