स्कूलाें में हुअा सामूहिक सूर्य नमस्कार
भास्कर संवाददाता। हरपालपुर
नगर के राजा हरपाल सिंह शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती अाैर सूर्य नमस्कार का आयोजन नहीं किया गया। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन शासन से लिखित आदेश नहीं होने की बात कह रहा है।
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर रविवार को कॉलेज के छात्र-छात्राएं सूर्य नमस्कार के लिए सुबह 8 बजे पहुंच गए थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई भी व्यक्ति वहां पर नहीं पहुंचा। जब कॉलेज में कोई जिम्मेदार अधिकारी 8:30 बजे तक नहीं पहुंचा तो छात्र छात्राओं ने क्रीड़ा अधिकारी से संपर्क किया तो उनका कहना था कि कॉलेज में सूर्य नमस्कार अाैर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाने का कोई भी आदेश उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती अाैर सूर्य नमस्कार नहीं मनाया गया।
हालांकि सूर्य नमस्कार अाैर स्वामी विवेकानंद जयंती हर साल कॉलेजों अाैर स्कूलों में मनाई जाती है, लेकिन इस बार नगर के कॉलेजों में यह कार्यक्रम नहीं होने से कॉलेज प्रशासन के प्रति लोगों में रोष व्याप्त है। भारत को विश्व में स्थान दिलाने वाले स्वामी विवेकानंद अाैर सूर्य नमस्कार को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश नहीं दिए जाने के कारण असंतोष है। इस मामले को लेकर उच्च शिक्षा विभाग पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। इस संबंध में कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य सीतादेवी पटेल का कहना है कि शासन से या वरिष्ठ अधिकारियों से कोई लिखित आदेश नहीं मिला, इसलिए हमने सूर्यनमस्कार नहीं कराया।
बड़ामलहरा में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के मौके पर हुआ आयोजन
छोटे-छोटे बच्चों ने भी किया सूर्य नमस्कार
बड़ामलहरा के मंगल भवन में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मनमोहा
चित्रकूट से अाए डाॅक्टराें ने 65 मरीजों की जांच की 15 मरीजाें का हाेगा अाॅपरेशन
छतरपुर | महालक्ष्मी मंदिर में रविवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इस शिविर में सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के डाक्टराें की टीम ने 65 मरीजों की आँखों की जाँच की। इनमे से 15 मरीजों को मोतियाबिंद होने पर उन्हें आपरेशन के लिए चित्रकूट रवाना किया गया। अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज के सहयोग से प्रतिष्ठित व्यवसायी महेंद्र सर्राफ, देवेंद्र अग्रवाल और सीए अंकित अग्रवाल के सहयोग से साकेतवासी पिता सुन्दर लाल सर्राफ, माँ श्रीमती चम्पा देवी अग्रवाल एवं भाई राजेंद्र अग्रवाल की स्मृति में लगाए गए नेत्र शिविर का शुभारंभ महेंद्र सर्राफ, समाज के जिलाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, हरिप्रकाश अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्जवलन कर किया। सुबह 9 बजे बजे से दोपहर 1 बजे तक चले निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के डॉ शशांक सोमानी, प्रदीप मिश्रा, आशीष तिवारी, ओमकार यादव, मनीष विजय पांडे ने 65 मरीजों की जाँच की।
स्कूलों में कराया गया सूर्य नमस्कार
नगर के कॉलेजों में सूर्य नमस्कार नहीं कराया गया। वहीं नगर के हायर सेकंडरी स्कूल, प्राइमरी अाैर मिडिल स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। यहां स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने पहुंचकर शिक्षकों और लोगों के साथ सूर्य नमस्कार किया। इस दाैरान छात्राें काे याेग अाैर सूर्य नमस्कार से हाेने वाले शारीरिक फायदे भी बताए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-swami-vivekananda-jayanti-was-not-celebrated-in-harpalpur-colleges-070043-6382115.html
No comments:
Post a Comment