बुरहानपुर | ग्राम बोरीबुजुर्ग में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा जारी है। इसके तहत शुक्रवार को पंडित सुशील चोरे ने विदुर चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा जहां अभिमान होता है, वहां अहंकार होता है। ऐसे घर भगवान नहीं जाते, जहां बिना भाव और भक्ति के भोग लगाते हैं। भगवान को प्रेम से सूखा भी खिलाओ तो ठाकुरजी खाने को तैयार है। भाव और प्रेम नहीं हो तो छप्पन भोग भी भगवान स्वीकार नहीं करते। शनिवार को कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-where-there-is-pride-there-is-ego-pt-sushil-065531-6310580.html
No comments:
Post a Comment