जीडीए को जमीन समर्पित करने के बाद वही प्लॉट दूसरों को बेचने वाले स्याद्धाद गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष पर महाराजपुरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उसने पहले अपनी जमीन जीडीए को समर्पित की, फिर इसके एवज में विकसित प्लॉट जीडीए से मुआवजे के तौर पर ले लिए। इसके बाद उसी जमीन पर प्लॉट दूसरों को बेच दिए। इस तरह उसने जीडीए और प्लॉट खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी की।
एंटी माफिया अभियान के तहत शहर में अब ऐसी हाउसिंग सोसायटी को टारगेट किया जा रहा है, जिन्होंने फर्जीवाड़ा कर शासन और आम लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। इसमें सबसे ज्यादा गड़बड़ी जीडीए में जमीन समर्पित करने वाली हाउसिंग सोसायटी की सामने आई है। जीडीए ने महाराजपुरा थाने में स्याद्धाद गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष कलियान सिंह के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। जीडीए ने शिकायत की थी कि ग्राम विक्रमपुर में कलियान ने 5 बीघा 9 बिस्वा जमीन समर्पित की थी। इसके एवज में जीडीए ने उसे 25 प्रतिशत प्लॉट दिए। फिर भी कलियान ने यह जमीन दूसरों को बेच दी। पुलिस ने जांच शुरू की। पूरा रिकॉर्ड तलब किया, जिसमें इसकी पुष्टि हो गई। फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की।
अपर कलेक्टर ने जीडीए से मांगी फर्जीवाड़ा करने वाली सोसायटियों और भू-माफिया की जानकारी
ग्वालियर|अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य ने जीडीए सीईओ वीरेंद्र सिंह को पत्र लिखकर लंबे समय से फर्जीवाड़ा करने वाली सोसायटियों और भू-माफिया की जानकारी मांगी है। यह जानकारी चार सवालों के क्रम में मांगी गई है। अपर कलेक्टर ने पत्र में सबसे पहले पूछा है कि जीडीए यह बताए कि ऐसी कितनी सोसायटी और व्यक्तिगत लोग थे, जिनसे जीडीए ने अनुबंध कर जमीन या भूखंडों का अधिगृहण किया और ऐसे अविकसित जमीन या भूखंडों का नामांतरण अधिगृहण के बावजूद न किया गया हो।
दूसरा, जीडीए की ऐसी जमीन, जो राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होने से रह गई है और जमीनों को भूमि स्वामी ने जीडीए को देने के बावजूद दूसरे आम लोगों को भी दोबारा से बेचा हो, ऐसे लोगों की लिस्ट चाहिए। तीसरा, क्या ऐसी संस्थाओं, सोसायटी या भूमि स्वामियों के खिलाफ जीडीए के वर्तमान या पूर्व में पदस्थ रहे अधिकारियों ने एफआईआर करवाई। चौथा, अनुबंध से प्राप्त होने वाली जमीनों का जानबूझकर नामांतरण न करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की पूरी लिस्ट चाहिए। इन पर अगर कोई कार्रवाई की गई हो तो उसे भी प्रस्तुत करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-fir-lodged-against-president-of-syedad-house-construction-society-who-sold-plot-by-dedicating-land-to-gda-072559-6509487.html
No comments:
Post a Comment