बड़वाह | जवाहरलाल नेहरू शासकीय स्नातक महाविद्यालय में 25 जनवरी 2020 मतदाता दिवस के तहत 20 जनवरी को मतदाता जागरूकता उत्सव मनाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश पेंढारकर ने फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्र बनाने व संशोधन के लिए फार्म 6 व अन्य जानकारी दी। उन्होंने बताया नवीन वोटर आईडी बनवाने वाले विद्यार्थी फार्म भरने के साथ राशन कार्ड, कक्षा 10 वीं या 12 वीं की मार्कशीट जिसमें जन्म दिनांक हो व परिवार के किसी सदस्य का वोटर आईडी की फोटोकापी फार्म के साथ संलग्न करेंगे। जिससे उनका फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्र बन जाएगा। प्रो. शिवानी दुबे ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस दौरान पुजा दवाने, मंजु बद्येल, यशोदा निमनपुरे, शिवानी पंवार, सुलोचना राठौर, ऋतु प्रसाद, सिमरन खान, दीपाली नरवरे व अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-voter-awareness-festival-celebrated-063532-6443544.html
No comments:
Post a Comment