Tuesday, January 28, 2020

सब्जी मार्केट शिफ्ट करने की तैयारी, सड़क पर नहीं चलेगा कारोबार, शुरू होगा सर्वे


रेलवे स्टेशन से नेहरु चौक के बीच चलने वाले फल-सब्जी बाजार को नगर पालिका जल्द स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है। सब्जी बाजार के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। जय स्तंभ चौक से स्टेशन तक फोर लाइन सड़क निर्माण के बाद सौंदर्यीकरण पर नपा लाखों रुपए खर्च कर चुकी है। लेकिन सब्जी बाजार के कारण गंदगी हो रही है। सौंदर्यीकरण प्रभावित हो रहा है।

नपा और प्रशासन यह भी तय कर चुका किसी भी हालत में मुख्य मार्ग के किनारे हाथठेले और सब्जी का कारोबार नहीं चलने देगा। इस कारोबार को पुराने बस स्टैंड पर शिफ्ट किया जाना है। दूसरी तरफ नेहरु चौक और सुभाष चौक पर रोटरी निर्माण को लेकर फाइलें चलना शुरू हो गई हैं। दोनों चौराहों का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है।

डिवाइडर पर लगेगी जाली: नपा द्वारा सड़क डिवाइडर पर लोहे की जाली लगाई जा रही है। इससे बीच में पौधरोपण का काम शुरू कराया जाए। एक चौथाई हिस्से में जाली लग चुकी है। शेष हिस्से में जाली लगाई जाना है। जैसे ही जाली लगाने का कार्य पूरा होगा। नपा अगले चरण के लिए कार्रवाई शुरू करेगी। नपा द्वारा सौंदर्यीकरण के लिए चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है।

शिकायत मिली कि किराया वसूल रहे: प्रशासन को यह भी शिकायत मिली है। आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे लोग भी हैं, जो अपनी दुकान के सामने सरकारी जमीन पर कारोबार करने वाले लोगों से किराया वसूल रहे हैं। इससे सड़क पर वाहन पार्क हो रहे हैं। पुराने बस स्टैंड और कुछ लोगों को अस्थाई तौर पर स्टेशन हनुमान मंदिर के पीछे शिफ्ट किया जा सकता है। लेकिन ज्यादा संभावना पुराने बस स्टैंड की है। यह कार्रवाई लंबे समय से प्रशासनिक कारणों से टल रही थी। लेकिन अब इसे मूर्त रूप जल्द दिया जा सकता है।

दुकानदार अपने सामने सरकारी जमीन पर कारोबार करने वालो से किराया वसूल रहे

इस राेड पर ठेले पर व्यापार करने वालाें की लेंगे जानकारी

स्टेशन से नेहरु चौक के बीच सब्जी का कारोबार करने वालों का इसी सप्ताह नपा सर्वे कराएगी। सर्वे से पता लगाएगी कि स्थानीय कितने लोग हैं और बाहरी कितने हैं। इनके आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि एकत्रित करेगी। इससे सूची तैयार की जा सके। इस कारोबार से कितने लोग जुड़े हैं। कितने लोगों को कहां शिफ्ट करना है। इसको तय करेगी।

सर्वे के बाद शिफ्ट कराएंगे

हम किसी भी हालत में मुख्य मार्ग के किनारे हाथठेले और सब्जी का कारोबार नहीं चलने देंगे। स्टेशन से नेहरु चौक के बीच सब्जी का कारोबार करने वालों का इसी सप्ताह सर्वे कराएंगे। इसके बाद शिफ्ट कराएंगे।
-सुधीर उपाध्याय सीएमओ नपा

नगर पालिका सब्जी बाजार काे सड़क से हटाने की तैयारी में



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ganjbasoda News - mp news preparations to shift vegetable market business will not run on the road survey will start


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-preparations-to-shift-vegetable-market-business-will-not-run-on-the-road-survey-will-start-072012-6495237.html

No comments:

Post a Comment