Monday, January 6, 2020

बरेठ रेलवे स्टेशन पर शेड नहीं होने से यात्री परेशान

गंजबासौदा|बरेठ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए टीन शेड नहीं है। सिर्फ बेंचों को कवर्ड किया है। इससे बारिश में उनको यात्री गाड़ी की प्रतीक्षा में भीगना पड़ रहा है। गर्मियों में भी धूप में बैठना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को आ रही है। रेलवे स्टेशन पर न तो प्लेटफार्म और न ही प्लेटफार्म के बाहर टॉयलेट बनाए गए हैं। इससे महिलाओं को परेशानी आ रही है। उनको टॉयलेट के लिए खुले मैदान का उपयोग करना पड़ रहा है। बरेठ रेलवे स्टेशन पर उदयपुर, भाटनी, फतेहपुर, बत्तीसा, बूढ़ी बरेठ, सरवाया आदि के ग्रामीण रेल से सफर के लिए यहां से यात्री गाड़ी पकड़ते हंै। ग्रामीण इसकी शिकायत स्टेशन प्रबंधक व सहायक स्टेशन मास्टर से कर चुके हैं। उसके बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई न होने से यात्रियों का संकट गहरा होता जा रहा है। हालत यह है कि स्टेशन पर यात्रियों को पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा। यात्रियों को बार-बार होटलों पर जाकर पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में कई यात्रियों की गाड़ियां भी निकल जाती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ganjbasoda News - mp news passenger upset due to lack of shed at bareth railway station


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-passenger-upset-due-to-lack-of-shed-at-bareth-railway-station-072016-6333917.html

No comments:

Post a Comment