Thursday, January 16, 2020

बस स्टॉप का ढांचा सड़क पर

डीबी स्टार भोपाल

हमीदिया अस्पताल परिसर की बाउंड्रीवॉल से लगे फुटपाथ पर बना बीआरटीएस का बस स्टॉप हटाया गया था। लेकिन स्टाॅप का टूटा हुआ ढांचा, जो लोहे के एंगल से तैयार किया गया था, वह अब भी फुटपाथ और सड़क पर ही पड़ा है। इस वजह से यहां बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वे सड़क पर खड़े होकर बस में चढ़ते-उतरते हैं। इससे इससे बस के पीछे आ रहे अन्य वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है और जाम लग जाता है। साथ ही हादसे की आशंका बनी रहती है। अगर कोई व्यक्ति बस चालकों को कुछ कहता है तो वे लड़ने पर उतर आते हैं। यहां से आवाजाही करने वाले लोग लोहे के ढांचे से टकराकर घायल हो रहे हैं।

मुख्य सड़क होने की वजह से यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। जागरूक नागरिकों ने इसकी शिकायत नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर भी की है। इसके बावजूद अब तक स्टॉप का ढांचा हटाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई है। रात में अंधेरा होने की वजह से यह ढांचा वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देता है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

मलबा हटाना चाहिए

 हमीदिया अस्पताल के पास फुटपाथ पर बना बस स्टॉप आवाजाही में बाधक बन रहा था, इसलिए उसे तोड़ दिया। लेकिन उसका ढांचा अब भी वहीं पड़ा है। इस कारण लोग सड़क से आवाजाही करने को मजबूर हैं। यहां बसें रुकती हैं और यात्री भी सड़क पर चढ़ते-उतरते हैं। नगर निगम को जल्द से जल्द से ढांचा हटवाना चाहिए। राजीव लोधी, निवासी, डीआईजी बंगला

अफसरों काे कहा है

 हमीदिया अस्पताल के पास बस स्टॉप को हटाया गया था। इस संबंध में बीसीएलएल के अफसरों को हटाने के लिए कहा गया है। केशव पाठक, एई, नगर निगम भोपाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news bus stop structure on road
Bhopal News - mp news bus stop structure on road


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-bus-stop-structure-on-road-065510-6412980.html

No comments:

Post a Comment