Tuesday, January 21, 2020

पुरस्कार के लिए बुलाए आवेदन

पुरस्कार के लिए बुलाए आवेदन

अशोकनगर |
महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं के क्षेत्र में समाज सेवा, महिला सुरक्षा के लिए वीरता व साहस के कार्य करने पर पुरस्कृत करने जा रही है। व्यक्तिगत या संस्थागत सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार, राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार, विष्णु कुमार समाज सेवा पुरस्कार, मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार, अरुणा शान बाग साहस पुरस्कार, राष्ट्र माता पद्मावती पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।

आवेदन महिला बाल विकास कार्यालय भवन 214 में जमा होंगे। पुरस्कार संबंधी जानकारी विभाग की बेवसाइट www.mpwcdmis.gov.in से प्राप्त कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-call-for-award-063048-6450731.html

No comments:

Post a Comment