Saturday, January 11, 2020

तीन वार्डाें में घूमकर लाेगाें काे सीएए की जानकारी दी गाेष्ठियां भी आयोजित कीं

सीएए के प्रति लाेगाें काे जागरूक करने के लिए भाजपा ने 3 वार्डाें में जनसंपर्क किया।

भास्कर संवाददाता|नरसिंहगढ़

नागरिकता संशाेधन अधिनियम- 2019 के प्रति लाेगाें काे जागरूक करने के लिए भाजपा नगर मंडल के सदस्याें ने शनिवार काे वार्ड 7, 9 अाैर 10 में जनसंपर्क किया। सदस्याें ने बताया कि यह अधिनियम किसी भी दृष्टि से देश के संविधान का उल्लंघन नहीं है अाैर केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि अन्य दलाें ने भी इसे संसद में पास किया है।

संपर्क करने वालाें में मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठाैड़, लक्ष्मीनारायण पचवार्या, राजेंद्र अासरमा, अरविंद साहू, दिनेश बिहानी, रमेश मालवीय, अशाेक, देवेंद्र अासरमा, गाैरीशंकर कुशवाह, दिनेश जाटव, सुधीर कछवाय, घीसालाल विश्वकर्मा, भारत सिंह गुर्जर, नितेश अग्रवाल, राहुल शिवहरे, सनी बाथम अादि शामिल थे। इसके अलावा नगर के वार्डाें में गाेष्ठियां अायाेजित कर लाेगाें काे नागरिकता संशाेधन अधिनियम के बारे में बताया। ब्यावरा में 19 काे हाेने वाली रैली में शामिल हाेने का अाह्वान किया।

लाेगाें से कहा- समर्थन रैली में जरूर पहुंचें

पचाेर| नागरिकता संशाेधन अधिनियम के समर्थन में शनिवार काे चलाए गए भाजपा के जनसंपर्क अभियान में सदस्याें ने लाेगाें से 19 जनवरी काे ब्यावरा में हाेने वाली रैली में जरूर शामिल हाेने काे कहा। इसके अलावा गाेष्ठियां भी रखीं। इस माैके पर मंडल अध्यक्ष मनमाेहन गुरगैला, विकास दीक्षित, मनीष यादव ने लाेगाें काे संबाेधित किया। जनसंपर्क करने वालाें में रामगाेपाल राठी, लक्ष्मीनारायण राठाैर, राधेश्याम राजपूत, नरेंद्र शर्मा, राधेश्याम नागर, अजय मालवीय, रामबाबू राठाैर, राजेश नागर अादि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news organized seminars informing about the caa by moving around three wards


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-organized-seminars-informing-about-the-caa-by-moving-around-three-wards-065540-6374681.html

No comments:

Post a Comment