Tuesday, January 14, 2020

झगड़ा करने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा

झगड़ा करने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा

भास्कर संवाददाता | दमोह

दमोह देहात पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक मामले में पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। टीआई संधीर चौधरी ने बताया कि बिजौरी और हिनौती में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें पुलिस की ओर से अपराध क्रमांक 764/19 के अंतर्गत धारा 307, 147, 148, 149, 294, 323, 324, 452, 450 सहित 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी कलू यादव, र|ेश यादव, मिथलेश यादव निवासी ग्राम बिजौरी और प्रभु पाठक निवासी ग्राम भूरी व बाबू यादव निवासी आमचौपरा फरार थे। जिन्हें बीती रात पकड़ा गया। आरोपियों से वारदात में उपयोग किए गए हथियार भी जब्त किए गए हैं।

कार्यवाही में एसआई भरत बिदौल्या, प्र.आर. रघुवीर सिंह, आर. राकेश, शिवशंकर, प्रद्युमन, नवीन, सैनिक मेहफूज खान का विशेष योगदान रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-caught-five-quarreling-accused-070547-6395216.html

No comments:

Post a Comment