
भोपाल| कलियासोत मैदान में चल रहे भोपाल उत्सव मेले में समिति द्वारा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से 12 जनवरी को मेला परिसर में कृत्रिम अंगों का नाप लेने के लिए शिविर लगाया जाएगा। मुख्य संयोजक विजय अग्रवाल व संयोजक सुनील जैनाविन ने बताया कि इस नि:शुल्क शिविर में अंग विहीन दिव्यांगों का नाप लिया जाएगा। शिविर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रहेगा। जानकारी के लिए फोन नंबर 9300473631 पर संपर्क कर सकते हैं।
मेडिकल चेकअप : स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नवोदय कैंसर अस्पताल के चिकित्सक जांच के लिए मौजूद रहे। होम्योपैथिक औषधालय की डाॅ. अनिता गुप्ता ने भी नि:शुल्क जांच कर औषधि दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-bhopal-utsav-mela-artificial-limb-measurement-camp-tomorrow-medical-examination-also-064543-6366450.html
No comments:
Post a Comment