Tuesday, January 21, 2020

उद्यानिकी कार्यालय के गेट पर लटका ताला, परेशान हाेते रहे सब्जी उत्पादक किसान

उद्यानिकी विभाग के दफ्तर में अाए दिन ताला लटका रहता है। इससे क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसान परेशान हाेते हैं। इस तरह ताल लटका हाेने की वजह प्रबंधन कर्मचारियों की कमी बताता है। दफ्तर में सब्जी बीज या अन्य काम से आए किसानों में नाराजगी है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी इस मामले में नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगे।

मंगलवार को उद्यानिकी विभाग में दोपहर 3 बजे तक ताले लगे हुए थे। यहां पर न तो कोई अधिकारी था और न ही कोई कर्मचारी। इस मामले में प्रभारी अधिकारी शेषराव चाैकीकर का कहना है कि विभाग ने कार्यालय में उनके अलावा कोई अन्य कर्मचारी उपलब्ध नहीं करवाया है। ताले खोलने से बंद करने तक सारी जिम्मेदारियां उन्हें सौंपी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यालय से उन्हें केवल शनिवार अाैर बुधवार साप्ताहिक बाजार के दिन ही कार्यालय खोलने के निर्देश हैं। इधर भारतीय किसान संघ अध्यक्ष मनोज नावंगे ने मामले में कलेक्टर को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक के अधिकांश किसान अब प्राकृतिक आपदाओं के कारण मौसमी सब्जियों की खेती ज्यादा कर रहे हैं। ऐसे में विभाग के कार्यालय में ताले लगे रहने से सब्जी उत्पादक किसानों को सूचनाएं मिल रही हैं और ना ही काेर्इ जानकारी मिल रही है। ऐसे में किसानों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पदाधिकारियों ने कार्यालय नियमित रूप से खुलवाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-the-lock-hung-at-the-horticulture-office-gate-vegetable-growers-were-disturbed-063020-6450887.html

No comments:

Post a Comment