Saturday, January 18, 2020

पहले जरूरतमंदों को भोजन कराते हैं व्यवसायी

कैंसर अस्पताल में रोजाना नि:शुल्क भोजन वितरण

डीबी स्टार भोपाल

राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने के लिए दूर-दराज के इलाकों से लोग आते हैं। अधिकांश मरीजों के परिजनों को शहर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इस कारण ये लोग खाना और दवा के लिए भटकने को मजबूर हैं। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए भोपाल के कुछ व्यवसायी आगे आए हैंं। ये व्यवसायी जरूरतमंद लोगों को खाने के साथ ही फल और चाय का भी इंतजाम कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये व्यवसायी रोज सुबह पहले अस्पतालों में जरूरतमंदों को भोजन कराते हैं, फिर अपना व्यवसाय शुरू करते हैं। शहर के विभिन्न इलाकोंे के कुछ व्यवसायियों ने एक साल पहले सेवा भारती अन्नपूर्णा भोजन केंद्र और सेवा भारती नानक मंडल बनाया। सेवा केंद्र के सदस्यों ने बताया कि 5 जुलाई 2018 से जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन कराने की शुरुआत हुई। इसके बाद व्यवसायी और समाजसेवी लोग केंद्र से जुड़ते गए।

इसलिए कैंसर अस्पताल चुना

जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के लगभग 2 किलोमीटर दायरे में बेहतर खाने का इंतजाम नहीं है। ऐसे में बाहर से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था सेवा भारती मां अन्नपूर्णा भोजन सेवा केंद्र के माध्यम से की जा रही है। रोजाना 150 से अधिक लोगों को भोजन, फल, मिठाई वितरित की जाती है। इस सेवा कार्य के संचालन में अस्पताल प्रबंधन की ओर से आशा जोशी का सराहनीय योगदान है। सेवा केंद्र के जरिए मरीजों के लिए नि:शुल्क मेडिकल इक्यूपमेंट बैंक भी यहां संचालित है। इस बैंक में वॉकर, व्हील चेयर, स्टिक, विभिन्न प्रकार के बेल्ट मुफ्त में दिए जाते हैं।

जरूरतमंदों की मदद

सुबह 10 बजे सभी व्यवसायी अस्पताल में नि:शुल्क भोजन कराते हैं। हमारे इस कार्य में कई लोग सहयोग करते हैं। पुराने कपड़े एकत्र कर जरुरतमंदों देते हैं। इस समय कड़ाके की सर्दी के चलते कंबल वितरण किया जा रहा है। - नवनीत अग्रवाल, अमित जैन, चेतन पटेल, मुकेश शर्मा, संजय, मीरा, नेहा, मनोज, सभी सेवा केंद्र के सदस्य



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news businessmen first provide food to the needy


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-businessmen-first-provide-food-to-the-needy-065029-6428310.html

No comments:

Post a Comment