बल्लेबाजी करने उतरी डीसेंट इंग्लिश स्कूल की टीम के सलामी बल्लेबाज शशांक ने 53 अाैर यथार्थ ने 13 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन इसके बाद टीम के सचिन राजपूत, हर्षित अाैर ध्रुव चौरसिया, श्याम पटेल जल्दी-जल्दी आउट हो गए।
तनिष्क ने पारी को संभालते हुए 32 रनों का योगदान दिया और टीम निर्धारित 20 ओवरों के पहले ही 17 वें ओवर में ऑलआउट होकर 135 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केयर इंग्लिश स्कूल की टीम ने शानदार शुरूआत की और टीम के सलामी बल्लेबाज प्रशांत परमार ने 61 रनों का योगदान दिया। लेकिन अचानक टीम के 5 बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए। आखिर में मुबारक व विशाल के 12-12 रनों की बदौलत 16 वें ओवर में टीम ने 140 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रशांत परमार को डीसीसीए के अध्यक्ष विनय चौरसिया द्वारा मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी सौंपी गई।
खेल मैदान पर नारायण अाैर राजीव ने अम्पायरिंग की, प्रेमचंद्र ने स्कोरिंग, अरविंद यादव ने कामेंट्रेटर, वहीं सुनील चौरसिया ने मैच रैफरी की भूमिका निभाई। इसके पहले बुधवार की सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस उद्घाटन मैच में सबसे पहले एएसपी जयराज कुबेर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में आयोजन समिति अाैर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
श्री कुबेर ने कहा कि छतरपुर जैसे शहर में भी एमपीसीए की इकाई के रूप में डीसीसीए द्वारा क्रिकेट टेलेंट को निखारने के लिए शुरू किया गया। यह प्रयास सराहनीय है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टॉस कराया गया। यह मैच लैदर की बॉल से 20-20 निर्धारित ओवरों में खेला गया। प्रत्येक टीम में 10 साल से 18 साल के खिलाड़ी शामिल रहे।
टीकमगढ़ काे हराकर पुलिस एकादश ने मारी बाजी
जीत से मुस्कराएं पर हार से कभी घबराएं नहीं : प्रद्मुम्न सिंह
भास्कर संवाददाता | बड़ामलहरा
देवरान ग्राम के जलेश्वर खेल मैदान पर स्वर्गीय पंडित हरप्रसाद रिछारिया की स्मृति में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह हुअा। इसमें उन्होंने पुलिस एकादश विजेता टीम के कप्तान मुकेश शाक्य और एनसी की क्रिकेट क्लब टीकमगढ़ की उप विजेता टीम के कप्तान शिवम मिश्रा को कप अाैर सभी खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान की गर्इ।
टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रद्मुम्न सिंह मौजूद रहे। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि जल्द ही गांव में प्रदेश सरकार की ओर से खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा। इसमें गांव के सभी खिलाड़ी खेल सकेंगे। किसी भी खेल में फायनल खेल कर विजयी कप ले लेना खिलाड़ियों के अच्छे खेल का प्रदर्शन है। निश्चित ही खेल में खेल जीतता है। जीतने पर हम मुस्कराएं जरूर पर हार पर कभी मत घबराएं, क्योंकि हार से ही जीत का रास्ता तय होता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, नगर परिषद अध्यक्ष सफीक खान, जिला महामंत्री सुशील मोदी, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आनंद सिंह बुन्देला, व्यंकट मासाब, जीवन लाल दुबे, दरयाव सिंह, दिनेश जैन, कामता विश्वकर्मा, संतोष अवस्थी, कैलाश जैन, भगवान दास रजक, रामबिहारी कुसमया, जुगल अहिरवार, मुकेश पांडेय, महेंद्र सिंह सहित ग्रामवासी अाैर खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। आभारीय उद्बोधन डॉ. राम अवतार दुबे ने दिया। संचालन सचिव केके पटेरिया ने कमेंटरी भूपेंद्र यादव अम्पायरी संजय मिश्रा और प्रवेश चतुर्वेदी ने की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-care-english-school-defeated-decent-school-in-the-opening-match-of-the-inter-school-cricket-tournament-070543-6456529.html
No comments:
Post a Comment