Thursday, January 16, 2020

सरकारी हॉस्टल के बाथरूम में पहली कक्षा के छात्र की गला दबाकर हत्या

क्राइम रिपोर्टर. भोपाल | राजधानी के पटेल नगर ई-सेक्टर स्थित शासकीय अनुसूचित जाति बालक माध्यमिक आश्रम शाला में पहली कक्षा के छात्र 7 वर्षीय सूरज खरते की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्चा बुधवार रात करीब पौने आठ बजे हॉस्टल की बाथरूम में गिरा मिला था। बाद में उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को जब शव की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने हॉस्टल अधीक्षिका रेचल राम और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के मंडल संयोजक शकील कुरैशी को सस्पेंड कर घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए।

(बाथरूम जाने सूरज खुद नीचे आया या लाया गया पेज|5)

बड़े भाई के साथ रहता था सूरज

हॉस्टल में सूरज अपने बड़े भाई दीपक के साथ रहता था। चौकीदार जगदीश ने पुलिस को बताया कि बाथरूम हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर है। उसने ही सबसे पहले बच्चे को देखा था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के सिर पर चोट का जख्म है, लेकिन मौत की यह वजह नहीं है।

सूरज खरते

न सीसीटीवी, न कोई सुराग : हॉस्टल में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। ऐसे में पुलिस को कातिल का सुराग नहीं लग सका है। हॉस्टल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news first grade student strangled to death in the bathroom of a government hostel


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-first-grade-student-strangled-to-death-in-the-bathroom-of-a-government-hostel-065535-6412763.html

No comments:

Post a Comment