Thursday, January 23, 2020

मेढ़ बंधान से मिट्टी का कटाव व जल संरक्षण होगा, मेढ़ पर फसल भी कर सकते हैं किसान

मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत विकासखंड सेंवढ़ा, के 48 किसानों के दल ने भारतीय मृदा एवं जल सरंक्षण संस्थान, अनुसंधान केंद्र दतिया का भ्रमण किया। संस्थान के केंद्राध्यक्ष डॉ. आरएस यादव ने केंद्र द्वारा विकसित मृदा एवं जल सरंक्षण तकनीकियों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने विशेष रूप से मेढ़बंदी और समोच्य मेढ़बंदी के बारे मे तकनीकी के बारे में बताते हुए उसके फायदे बताए। उन्होंने कहा कि मेढ़ बंधान के जरिए किसान न सिर्फ मेढ़ का इस्तेमाल कर फायदा उठा सकते हैं। बल्कि मिट्टी का कटाव व जल संरक्षण भी कर नुकसान से बच सकते हैं। उन्होंने मेढ़ बंधान की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संस्थान के तकनीकी अधिकारी भगवान दास कुशवाहा ने केंद्र पर स्थित प्रयोगिक क्षेत्र एवं मौसम वेधशाला में विभिन्न मौसम संबंधित आंकड़े एकत्रित करने के तरीके एवं उसकी उपयोगिता की विशेष जानकारी दी। इस दौरान किसानों द्वारा पूछे गए सवालों के जबाव भी दिए गए। किसानों ने जल संरक्षण व भूमि की उर्वरा संबंधी कई सवाल किए। वैज्ञानिकों द्वारा विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में वैज्ञानिक एवं किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जल संरक्षण संबंधित जानकारी देते अधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Datia News - mp news the fencing of the rams will save soil erosion and water conservation farmers can also harvest on the rams


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-the-fencing-of-the-rams-will-save-soil-erosion-and-water-conservation-farmers-can-also-harvest-on-the-rams-071026-6465197.html

No comments:

Post a Comment