गंजबासौदा| महाराणा प्रताप बस स्टैंड परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित विकास एलिया ने भगवान श्रीकृष्ण अवतरण की कथा सुनाई।
कथा प्रसंग के दौरान भगवान कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई जिस पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जय कन्हैया लाल के जयकारे लगाए। कथा व्यास ने कथा में कहा कि भगवान प्रकट होते हैं जन्म नहीं लेते। जन्म इंसान का होता है। जब भगवान का आगमन हुआ तो पृथ्वी लोक से लेकर देव लोक तक सभी ने उनका स्वागत किया। हम सभी को भी अपने जीवन की बुराई को दूर कर ईश्वर आराधना करना चाहिए। भगवान उसी का कल्याण करते हैं जो बिना स्वार्थ के सेवा भाव करता है। माता-पिता की सेवा सर्वोपरी है। जीवन में कितनी भी विपत्ति हो माता पिता को कष्ठ नहीं होना चाहिए क्योंकि वही है जो इस संसार में आपको लेकर आए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-god-appears-not-born-alia-072038-6495231.html
No comments:
Post a Comment