शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को नपा द्वारा आयोेजित आनंद उत्सव कार्यक्रम में अफसर आनंदमय हो गए। सुबह 11 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में एसडीएम वीरेंद्र कटारे भी पहुंच गए। यहां चल रहे क्रिकेट में वे भी शरीक हो गए। क्रिकेट के लिए पिच मेट की तैयार की गई।
पहले सीएमओ विजयकुमार शर्मा की गेंदबाजी पर एसडीएम कटारे ने शॉट मारे। इसके बाद एसडीएम ने गेंदबाजी शुरू की। एसडीएम की एक बॉल पर सीएमओ शर्मा सहित बाकी नपा कर्मचारी भी जल्द आउट हो गए। वृद्धाश्रम से पहुंचे वृद्धों को क्रिकेट खिलाया गया। तब भी एसडीएम कटारे ने ही गेंदबाजी की। एसडीएम की गेंद पर वृद्धों ने शॉट मारे। दूसरी तरफ चम्मच रेस, रस्सा कस्सी, बैडमिंटन आदि खेल भी खिलाए गए।
सीएमओ की बॉल पर शॉर्ट लगाते एसडीएम।
कविताओं की
प्रस्तुति के बाद प्रमाण पत्र बांटे
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजन चला। शाम को एसपी आदित्य प्रतापसिंह शामिल हुए। उनके सामने कविताओं और गीत का दौर शुरू हुआ। यहां स्थानीय कलाकारों ने कविता
और गीत के माध्यम से देशभक्ति का माहौल तैयार कर दिया। इसके बाद प्रमाण पत्र बांटे गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-old-man-shot-at-sdm-ball-cmo-out-071010-6473082.html
No comments:
Post a Comment