भारत भवन में बीएलएफ का दूसरा दिन: 21 सेशन, गीता चंद्रन का भरतनाट्यम और हेरिटेज वॉक
सिटी रिपोर्टर. ‘हार्टलैंड स्टोरीज: भोपाल लिट्रेचर एंड आर्ट फेस्टिवल-2020’ (बीएलएफ) के दूसरे दिन की शुरुआत हुई भोजपाल से भोपाल तक हेरिटेज वॉक से। शाम के सत्र में गीता चंद्रन ने जिंदगी में कला और अभिनय के महत्व को समझाया अपने नृत्य से। कविता पाठ भी हुआ। इस बीच भारत भवन में 21 सेशन हुए, जिसमें हिस्ट्री, आर्ट-कल्चर, पॉलिटिक्स, फॉरेन पॉलिसी और पर्यावरण पर बात हुई...
शिकार का एरिया बांटने के लिए मीटिंग करते हैं घुमंतू
ब्रेथलेस के लेखक देशदीप सक्सेना की मधु वर्मा से चर्चा
दे शदीप कहते हैं- जब हम कहते हैं ‘सेव टाइगर्स’ तो हमारा मतलब होता है, सेव जंगल्स। जंगल के टाइगर को बचाना ही असल मायने में कंजर्वेशन है। नहीं तो अमेरिका में 10 हजार और चीन में 600 टाइगर कैद में हैं, लेकिन इनकी कोई कंजर्वेशन वैल्यू नहीं है। टाइगर पार्ट्स का बिजनेस होता कैसे है, इस पर देशदीप ने बताया- कटनी जिले में एक गांव है बिरहोली, जहां हर साल घुमंतुओं की मीटिंग होती है- यह तय करने के लिए कि पूरे देश के कौन से जंगल में इस बार कौन किस टाइगर का शिकार करेगा। यह वह पहली कड़ी है जहां से टाइगर पोचिंग शुरू होती है।
यह सत्र भी हुए
डू मैरिजेज ऑलवेज सक्सीड पर किरण मनराल, वन्यजीव फोटोग्राफी पर राजेश और नरेश बेदी, हिमालय के रोमांच पर एस. वेंकटेश, नॉर्थ ईस्ट के कल्चर पर प्रीति गिल ने चर्चा की। अश्विन सांघी, विनीता डावरा, नूर जहीर, विनीत बाजपेयी, स्वप्ना लिडिल, नितिन साठे, अर्घ्या सेनगुप्ता, हरिणी श्रीनिवासन, विक्रम संपत, स्टेफेनो पेले ने अपनी किताबों पर बात की।
अचानक नहीं, सोचा-समझा राजनीतिक कदम था नोटबंदी
यूएन में स्थायी सदस्यता का महत्व ब्यूटी कॉन्टेस्ट से ज्यादा नहीं है
गोवा से ही पूरे देश में फैला चटपटा स्वाद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-in-jahangir39s-life-anarkali-was-just-the-british-gossip-065516-6372328.html
No comments:
Post a Comment