Sunday, January 19, 2020

शरणार्थियों और घुसपैठियों में फर्क करने के लिए लागू किया गया सीएए: शर्मा

भिंड|सीएए के समर्थन में रविवार को भाजपा और उसके अनुशांगिक संगठनों के द्वारा आयोजित रैली में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश शर्मा ने कहा कि सीएए कानून शरणार्थियों और घुसपैठियों में फर्क करने के लिए लागू किया गया है। लेकिन टुकड़े टुकड़े गैंग के कुछ सदस्य और कुछ राजनैतिक दल पर्दे के पीछे से इसे लेकर भाई से भाई को लड़ाने का कार्य कर रहे हैं। वे इस सभा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांताध्यक्ष डॉ नीतेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कार्यक्रम में बीएसएफ के पूर्व कमांडेंट सरदार हरवंश सिंह, चिलौंगा आश्रम के अवधूम महाराज, डॉ राजकुमार जैन सहित अन्य समाजों के संतजन उपस्थित रहे। यह रैली निराला रंग बिहार से प्रारंभ होकर महावीर गंज, सदर बाजार, परेड चौराहा से इटावा रोड होते हुए पुन: निराला रंग बिहार में समाप्त हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर सहित तमाम भाजपा नेता और विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news caa implemented to differentiate refugees and intruders sharma


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-caa-implemented-to-differentiate-refugees-and-intruders-sharma-062553-6433809.html

No comments:

Post a Comment