
पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे में पथराव की घटना के दाे दिन बाद अब पेशावर में एक सिख युवक परविंदर सिंह की हत्या कर दी गई है। उन्हेंं अज्ञात बंदूकधारियाें ने गाेली मार दी। परविंदर मलेशिया में अपना काराेबार कर रहे थे और एक महीने के लिए पेशावर आए थे। उनकी फरवरी में शादी थी। परविंदर के बड़े भाई हरमीत सिंह पेशावर में पत्रकार हैं। हरमीत सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यकाें की सुरक्षा के नाम पर पाकिस्तान काे कराेड़ाें रुपए का विदेशी फंड मिलता है, लेकिन यहां काेई सुरक्षा नहीं है। वहीं भारत ने परविंदर की हत्या की कड़ी अालाेचना की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान की सरकार दूसरे काे उपदेश देने के बजाय अपने यहां अल्पसंख्यकाें की सुरक्षा काे देखें।
तीन दिनों के भीतर पाकिस्तान में सिखों के ऊपर जुल्म की यह दूसरी वारदात है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-pak-india-condemned-by-killing-sikh-youth-in-peshawar-india-condemned-072506-6324812.html
No comments:
Post a Comment