भास्कर संवाददाता | दतिया
सोमवार को खराब सड़कों की वजह से अस्पताल जा रही गर्भवती महिला का प्रसव 108 एंबुलेंस के अंदर ही रास्ते में गाड़ी खड़ी कर करवाया गया। रामनगर डेरा निवासी संजय अहिरवार ने 108 को कॉल कर बताया कि उसकी प|ी रजनी अहिरवार गर्भवती है और प्रसव पीड़ा हो रही है।
सूचना पर 108 मौके पर पहुंची और रजनी व उसके साथ परिवार की महिला को लेकर अस्पताल के लिए लिए रवाना हुई। 108 ठंडी सड़क के गड्ढों के बीच से निकली तो गड्ढों की वजह से रजनी की पीड़ा और ज्यादा बढ़ गई। यह देख पायलट श्रीकृष्ण शर्मा ने एंबुलेंस को रास्ते में किनारे पर खड़ा कर दिया। इसके बाद ईएमटी शैलेंद्र कनेरिया ने दर्द से तड़प रही आरती का सुरक्षित प्रसव कराया। आरती ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद 108 ने जच्चा और बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एंबुलेंस में नवजात को गोद में लिए महिला परिजन और ईएमटी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-road-pits-increased-pain-delivery-had-to-be-done-in-an-ambulance-both-newborn-and-mother-healthy-070606-6388933.html
No comments:
Post a Comment